{"_id":"68812ccef361b702820c4304","slug":"attempt-to-defraud-paint-trader-of-rs-45000-by-posing-as-police-officer-shamli-news-c-26-1-sal1002-146275-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कोतवाल बताकर पेंट व्यापारी से 45 हजार की ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कोतवाल बताकर पेंट व्यापारी से 45 हजार की ठगी का प्रयास
विज्ञापन
थानाभवन। कोतवाल के नाम से साइबर ठग ने कॉल करके पहले सामान का बिल बनवाया गया। इसके बाद व्यापारी विजय आर्य के खाते में अधिक रुपये भेजने का दावा करते हुए रुपये वापस कराने का दबाव बनाया, लेकिन ने सतर्कता दिखाई और रुपये खाते में नहीं आने की बात कहते हुए भेजने से इन्कार कर दिया। व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कहीं है।
नगर के चरथावल बस स्टैंड के पास स्थित विजय आर्य की आर्य पेंट स्टोर के नाम से दुकान है। मंगलवार को उन्हें अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को थानाभवन थाने का कोतवाल संतोष कुमार बताया। कहा कि उन्हें पेट की आवश्यकता है जिसके लिए पहले तथाकथित कोतवाल ने पेट की डिटेल नोट कराई तथा एक सिंपल पेपर पर खर्च लिखकर भेजने को कहा। तत्पश्चात तथाकथित कोतवाल ने बताया थाने में माल भेजना है जिसके लिए पक्का बिल बना दो। दुकान के नियम के अनुसार व्यापारी ने पक्का बिल काट दिया इसके बाद माल भेजने की बात हुई तो व्यापारी ने भुगतान के लिए कहा।
आरोप है कि फोन करने वाले से भुगतान दो किस्तों में करने की बात कही। कुल भुगतान 11,110 रुपये के भुगतान होना था। उसे पहले 6000 के भुगतान का मैसेज भेजा। इसके बाद दूसरा भुगतान करते हुए 5110 रुपयों के स्थान पर 51100 रुपये के भुगतान का मैसेज भेजा। बाद में उसने व्यापारी से कहा गया कि गलती से 45000 रुपये उनके खाते में अधिक चले गए है जल्दी से वापस कर दो। व्यापारी ने कहा कि अभी तक उनके खाते में कोई भुगतान नहीं आया है। आरोप है कि फोन करने वाले ने व्यापारी को भुगतान न करने पर सलाखों के पीछे डालने की भी धमकी दी। व्यापारी समझ गया और सतर्कता दिखाते हुएरुपये ट्रांसफर नहीं किए। कोतवाल बिजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।