{"_id":"687fe9a55fbf21422c0181fc","slug":"attempt-to-defraud-50-thousand-rupees-by-pretending-to-be-digitally-arrested-shamli-news-c-26-1-sal1002-146168-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डिजिटल अरेस्ट का झांस देकर 50 हजार रुपये की ठगी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डिजिटल अरेस्ट का झांस देकर 50 हजार रुपये की ठगी का प्रयास
Wed, 23 Jul 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
शामली। शहर के एक व्यक्ति को उसके बेटे को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी की कोशिश की गई, लेकिन सजगता के चलते ठगी होने से बच गई। शहर के बुढ़ाना रोड निवासी हर्ष ने बताया कि उसके पास अनजान नंबर से व्हाटसएप काॅल आई।
कॉल करने वाले अपने को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका बेटा दिल्ली में दो लोगों के साथ एयरपोर्ट पर मोटी रकम के साथ पकड़ा गया है। अगर कोई मदद चाहते हो 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे। यह सुनकर एक बार तो उसे झटका लगा, लेकिन उसने सूझबूझ के चलते कॉल करने वाले से थोड़ी देर में बताने को कहा। उसका पुत्र दिल्ली में काम करता है। उसने उसे फोन पर कॉल की तो उसके बेटे ने बताया कि वह ठीक है और अपने काम पर है। इसके कुछ देर बाद उसके पास फिर कॉल आई तो उसने रुपये देने से मना कर दिया।