फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt to break engagement by sending obscene video, report filed

Shamli News: अश्लील वीडियो भेजकर सगाई तुड़वाने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 05 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Attempt to break engagement by sending obscene video, report filed
शामली, कैराना। युवती की अश्लील वीडियो भेजकर सगाई तुड़वाने का प्रयास किया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2023 में पांच लोग उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गए थे। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पीड़िता के बालिग होने पर परिजनों द्वारा जिले के ही एक कस्बे में गत एक जनवरी को सगाई तय कर दी गई। इसके बाद 30 जनवरी को एक मोबाइल नंबर से उसके होने वाले दामाद के मोबाइल नंबर पर उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो भेजी गई और रिश्ता तुड़वाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर उसकी पुत्री ने मोबाइल नंबर पर कॉल की, जिसमें एक महिला ने बात की। महिला ने उसकी पुत्री को रिश्ता हटाने को कहा, लेकिन उसकी पुत्री ने इंकार कर दिया। इसके बाद अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़ित ने बताया कि वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा है। मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed