{"_id":"656e22ba4d0fac938407bdd4","slug":"attack-on-wedding-procession-six-injured-including-grooms-sister-and-brother-in-law-shamli-news-c-26-1-sal1002-12887-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बरात पर बोला हमला, दूल्हे की बहन और जीजा समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बरात पर बोला हमला, दूल्हे की बहन और जीजा समेत छह घायल
Tue, 05 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
थानाभवन थाने में हमले की शिकायत लेकर पहुंचे बाराती। संवाद
थानाभवन (शामली)। क्षेत्र के गांव देवीपुरा में सोमवार की शाम हरिद्वार से आई बरात पर लौटते समय छह से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। जिसमें दूल्हे के जीजा, बहन समेत छह बराती घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष थाने में पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सोमवार को थानाभवन क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी अशोक कश्यप की बेटी की शादी थी। बेटी का रिश्ता हरिद्वार के अजीतपुर निवासी वाले शिवा के साथ तय किया गया था। सोमवार को शिवा बरात लेकर पहुंचा। बताया गया कि घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे के जीजा मेरठ के सरुरपुर खुर्द निवासी अंकित के साथ कुछ युवकों की डांस करने के दौरान कहासुनी हो गई। हालांकि उस समय बरातियों ने मामला शांत करा दिया था। शाम करीब 6:30 बजे बराती कार और बस में सवार होकर लौट रहे थे।
इसी बीच छह से अधिक युवक लाठी-डंडों और लोहे की राॅड के साथ पहुंचे तथा कार में बैठे बरातियों पर हमला शुरू कर दिया। बराती वाशु, अभिषेक, निकुंज ने बताया कि हमले में दूल्हे के जीजा अंकित, बहन रिया, महेंद्र कश्यप, अंकुर, मनोज कुमार, अंकित आदि घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को तलाश करने का प्रयास किया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। बराती और लड़की पक्ष के लोग थाने में पहुंचे और तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बरात पर कुछ लोगों ने हमला किया है। जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- नेत्रपाल सिंह, कार्यवाहक थाना प्रभारी थानाभवन