{"_id":"60fdaa648ebc3e58407adf0e","slug":"attack-firing-entering-in-house-shamli-news-mrt549016039","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला-फायरिंग, परिजनों ने कमरा बंद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर हमला-फायरिंग, परिजनों ने कमरा बंद कर बचाई जान
विज्ञापन
घर में घुसकर हमला, फायरिंग
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरखंडी में घर के बाहर स्मैक पीने का विरोध करने पर 15-20 युवकों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और फायरिंग की। परिजनों ने कमरा बंद कर जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। आरोपी पक्ष दूसरे वर्ग से होने के कारण दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी है।
शहर के मोहल्ला बरखंडी निवासी मुकेश निर्वाल ने शहर कोतवाली में तहरीर दी कि सायंकाल करीब तीन बजे वह घर पर आराम कर रहा था। उसी समय उसने अपने घर की दहलीज पर गाली गलौज करने की आवाज सुनाई दी। वह देखने के लिए घर से बाहर निकला, तो मोहल्ले के आठ-नौ युवक स्मैक पी रहे थे। उसने युवकों को रोका तो वे गालीगलौज करते हुए चले गए। कुछ देर बाद आरोपी 15-20 लड़कों के साथ आए। उनके हाथ में तलवार, तमंचे व अन्य धारदार हथियार थे। आरोपी हमला करने की नीयत से घर में घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने एक फायर भी किया। उसने परिवार समेत कमरा बंद कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके। आरोपी दूसरे वर्ग से होने के कारण मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-