{"_id":"64c56c940f0493e1650e54e4","slug":"attachment-notices-were-pasted-at-the-houses-of-the-two-accused-shamli-news-c-26-1-sal1002-6576-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा किए
विज्ञापन
झिंझाना। महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। मामले में महिला द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
थाना क्षेत्र की गांव निवासी महिला ने लगभग दो माह पूर्व श्रीनिवास, राजपाल पुत्रगण इन्द्र, रवि पुत्र रामनिवास, भारत पुत्र रणसिंह निवासी गांव सेवापुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजपाल, रवि को गिरफ्तार किया था, लेकिन दो आरोपी श्रीनिवास व भारत फरार चल रहे हैं। न्यायालय ने मंगलवार को दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया। इसके बाद उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने गांव पहुंचकर आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया।