फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attachment notice pasted at the house of the accused seeking extortion

रंगदारी मागने के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Sun, 13 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of the accused seeking extortion
कैराना। रंगदारी मांगने के आरोपी के फरार चलने पर पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई।
विज्ञापन

एसआई ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल 2021 को साजिद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके परिवार की युवती को गांव के ही युवक बहला फुसला कर ले गए थे और दुष्कर्म किया था। मामले में आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। वही 11 अप्रैल 2021 को दिलशाद व इरफान उसके घर आए। धमकी देते हुए दस लाख की रंगदारी मांगी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी दिलशाद को कोर्ट में पेश कर दिया था। जबकि दूसरा आरोपी इरफान अभी तक फरार चल रहा है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने शनिवार को अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपी इरफान पुत्र इलियास के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया तथा गांव में मुनादी कराई। आरोपी के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर जल्द ही अदालत से आदेश प्राप्त करके आरोपी के घर कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भैंस चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
कैराना। भैंस चोरी के आरोपी की तलाश में हरियाणा के जिला जींद की पुलिस ने कस्बे में दबिश डाली। शनिवार को हरियाणा के थाना जींद के एएसआई मलकित सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। एएसआई ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी आरोपी ने भैंस चारी की थी। जिसकी तलाश में हरियाणा पुलिस ने दबिश डाली। आरोपी के नहीं मिलने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed