फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attachment notice pasted at the house of the accused of robbery

Shamli News: लूट के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Thu, 27 Jul 2023 05:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of the accused of robbery
कैराना। ढाई वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र में ट्रक लूट की घटना में वांछित चल रहे पंजाब निवासी आरोपी के घर पर पुलिस ने अदालत से आदेश प्राप्त करके कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

हरियाणा के जनपद रोहतक के थाना बहुअकबरपुर क्षेत्र के गांव मोखरा निवासी बिजेंद्र ने स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि चार फरवरी 2021 को वह अपने भाई रमेश के साथ ट्रक को लेकर ऋषिकेश से पानीपत जा रहा था। तभी कैराना बाईपास नर्सरी के निकट रात्रि करीब 12 बजे कार सवार बदमाशों ने ट्रक को लूट लिया था। आरोपी उसको भी कार में डालकर नाला गांव के जंगल में छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में सोनू पंजाबी उर्फ सुरजीत निवासी मकान नंबर 1046, कश्मीरी गुरुद्वारा थाना तिरपटी जनपद पटियाला पंजाब वांछित चल रहा है। कोर्ट से आदेश प्राप्त करने के बाद पंजाब में पहुंचकर पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। आरोपी के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पुलिस जल्द ही अदालत से आदेश प्राप्त करके कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed