आरोपी के घर के कुर्की का नोटिस चस्पा
शामली, जलालाबाद। कस्बे के कांशीराम कॉलोनी के निवासी अहसान, भूरु के खिलाफ वाराणसी क्षेत्र के थाना लंका में सन 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था। फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की है, लेकिन दोनों न्यायालय में पेश नहीं हुए। गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की कुर्की के लिए न्यायालय में आवेदन किया। न्यायालय ने कुर्की नोटिस जारी कर उनके आवासों पर नोटिस चस्पा करने के निर्देश दिए।
बुधवार में थाना लंका कमीशन कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस जलालाबाद की कांशीराम कॉलोनी पहुंची। यहां पर पुलिसकर्मियों ने दोनों अभियुक्तों के आवासों पर न्यायालय से जारी कुर्की नोटिस चस्पा कर सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी कराई। न्यायालय में पेश न होने पर कुर्की की चेतावनी दी। थाना लंका के एसआई ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों फरार आरोपियों के मकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है। संवाद