फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Atrocities on daughters in BJP government

Shamli News: भाजपा की सरकार में हो रहा बेटियों पर अत्याचार

Wed, 31 May 2023 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Atrocities on daughters in BJP government
कांधला में बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कांधला कस्बे में जाहिद यामीन के आवास पर हुई। जिसमें पार्टी को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में देश ने तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुआ। देश की जनता को कई सौगात कांग्रेस ने दी। लेकिन आज भाजपा सरकार में बैठे लोग सरकारी संपत्ति बेच रहे हैं। प्रधानमंत्री जिस दिन नई संसद का उद्घाटन कर रहे थे, उसी समय मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा था। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा साबित हुआ। 28 मई का दिन काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा की सरकार में बेटियों पर अत्याचार हो रहा है।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निशांत तोमर ने कहा कि जीएसटी की मार सरकार ने ही दे रखी है। यह बोझ भी जनता पर ही पड़ रहा है। मजदूर की हालत दयनीय है, परिवार का खर्च नहीं उठा पा रहे हैं। बैठक में प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, जाहिद यामीन, डाॅ. नफीस, तय्यब खान, राजू सैनी, शाहरुख कांधला, आदेश कश्यप, महावीर सैनी, रिजवान अहमद, अरविंद कश्यप, अमित कटारिया, अरुण बंसल, साजिद खान, खुर्शीद, फिरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed