फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ATM closed in Kairana, line outside banks

कैराना में एटीएम बंद, बैंकों के बाहर लगी लाइन

Mon, 17 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
ATM closed in Kairana, line outside banks
कैराना। कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए चल रहे कोरोना कर्फ्यू में कस्बे के एटीएम बंद पड़े हैं। उनमें नगदी न मिलने से बैंक शाखाओं में लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

कैराना में करीब पांच एटीएम हैं। सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई बैंक के बाहर मौजूद एटीएम के शटर बंद थे। केनरा बैंक, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी के एटीएम कक्ष तो खुले थे, लेकिन एटीएम मशीनों में कैश नहीं था। बैंक के खाताधारक साहिल और अजीम ने बताया कि वे सुबह नौ बजे एटीएम पर पहुंचे थे, लेकिन कैश न मिलने पर बैंक की लाइन में लगे हैं। बैंक से भी रुपये निकालने में कई घंटे लग रहे हैं, जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी तरह काफी लोग बैंकों के बाहर लाइन लगाकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहें। बैंकों के बाहर लोगों की लंबी लाइनों के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed