{"_id":"6af613e2ff9a6d8c3005ec84","slug":"tuberculosis-patients-have-not-been-receiving-nutritional-support-payments-for-18-months-shamli-news-c-26-1-sal1002-177902-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 18 माह से नहीं मिल रही क्षय रोगियों को पोषण राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 18 माह से नहीं मिल रही क्षय रोगियों को पोषण राशि
विज्ञापन
शामली। जिले में क्षय रोगियों को पिछले 18 माह से निक्षय पोषण योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। शासन से बजट जारी न होने से पोषण राशि खाते में नहीं पहुंचने से मरीज आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिले में करीब 4850 मरीज योजना का लाभ पाने से वंचित है। योजना का लाभ लेने के लिए मरीज स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निक्षय पोषण योजना शुरू की थी। शुरुआत में इस योजना के तहत क्षय रोगी के बैंक खाते में छह माह तक प्रतिमाह 500 रुपये दिए जाते थे। अक्तूबर 2024 में शासन ने यह राशि 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दी थी। जिले में करीब 18 माह से मरीजों के खातों में धनराशि नहीं पहुंच रही है। अधिकारी शासन से बजट न आना बता रहे हैं, जिससे मरीज निराश होकर लौटने को मजबूर है।
केस एक : बाबरी निवासी क्षय रोगी ने बताया कि उपचार शुरू होने के बाद से वह पोषण राशि मिलने की उम्मीद कर रहा है। कई बार विभाग में जानकारी करने के बावजूद खाते में पैसा नहीं आया।
विज्ञापन
केस दो : शामली के माजरा रोड निवासी 29 वर्षीय ने बताया कि बीमारी के चलते कामकाज प्रभावित हुआ। दवाइयां के साथ पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है, लेकिन योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। विभाग में कई बार जा चुके हैं। हर बार शासन से बजट न आना बताया जाता है।
वर्ष 2025 के 1700 और 2026 में अब तक 3150 मरीज पोषण योजना के लाभ से वंचित है। शासन स्तर से पोषण राशि का भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में करीब 3200 क्षय रोगियों का उपचार चल रहा है। -डॉ. अथर जमील, जिला क्षय रोग अधिकारी