{"_id":"5f1f16f18ebc3e63b42d9085","slug":"atm-cabin-broken-trying-to-cash-out-shamli-news-mrt4933704100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम केबिन तोड़ा, नगदी निकालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम केबिन तोड़ा, नगदी निकालने की कोशिश
विज्ञापन
कैराना में चोरों द्वारा एटीएम तोड़ने के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : SHAMLI
एटीएम केबिन तोड़ा, नगदी निकालने की कोशिश
कैराना (शामली)। रविवार रात चोर एक बैंक के एटीएम केबिन की छत में सेंध लगा कर अंदर घुस गए और मशीन तोड़कर नगदी निकालने की कोशिश की। चोर अपने प्रयास में कामयाब नहीं हुए तो सीसीटीवी तोड़कर डीवीआर साथ ले गए। सुबह व्यापारियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
नगर के पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर रामा सिनेमा के निकट मुस्तफा मार्केट में एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगा हुआ है। रविवार रात चोर एटीएम के बराबर में ट्रांसपोर्ट कंपनी का गेट व दीवार तोड़कर तथा एटीएम केबिन की छत तोड़ दी तथा केबिन में घुस गए। चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़कर नगदी निकालने का प्रयास किया। उन्होंने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया तथा सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर अपने साथ ले गए। वहीं ट्रांसपोर्ट व एटीएम में चोरी की घटना के प्रयास की सूचना पाकर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जांच की।
वहीं एचडीएफसी एटीएम के सुपरवाइजर कुलविंदर ने बताया कि रात में एटीएम बंद रहता है। जिस कारण यहां कोई गार्ड भी मौजूद नहीं रहता। रात में चोरों ने एटीएम में घुसकर मशीन को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। चोरों की तलाश की जा रही है।