फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Atharva House tops in 100 meter race

100 मीटर रेस में अथर्व हाउस अव्वल

Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Atharva House tops in 100 meter race
शामली में सेन्ट आरसी कान्वेंट स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
शामली। सेंट आर सी कांवेट स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में चल रही प्रतियोगिता के समापन समारोह का शुभारंभ विद्यालय डायरेक्टर ने भारत संगल ने किया। स्लो साइकिल रेस ब्वायज जूनियर में यर्जु हाउस से ओजस्वी चौधरी ने प्रथम, ऋग हाउस के दीक्षांत ने द्वितीय और ऋग हाउस के कार्तिक यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वार जूनियर ब्वायज में ऋग हाउस ने प्रथम व यर्जु हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वार जूनियर गर्ल्स में ऋग हाउस ने प्रथम और अथर्व हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर जूनियर ब्वायज रेस में अथर्व हाउस के प्रियांशु चौधरी ने प्रथम, ऋग हाउस के दीक्षांत ने द्वितीय और अथर्व हाउस के ओजस्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर सीनियर ब्वायज रेस में यर्जु हाउस के वकार ने प्रथम, अथर्व हाउस के चिराग ने द्वितीय व ऋग हाउस के गुरमीत पांचाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर जूनियर गर्ल्स रेस में ऋग हाउस की रिया ने प्रथम, अथर्व हाउस की मानवी ने द्वितीय और साम हाउस की एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर सीनियर गर्ल्स रेस में साम हाउस की ईशा ने प्रथम, यर्जु हाउस से खुशी ने द्वितीय व अथर्व हाउस की मतंशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर गर्ल्स रेस में रिमझिम सबसे आगे
400 मीटर रिले रेस ब्वायज जूनियर में ऋग हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रिले रेस गर्ल्स जूनियर में ऋग हाउस और 200 मीटर रेस ब्वायज जूनियर में अथर्व हाउस के प्रियांशु अव्वल रहे। 200 मीटर ब्वायज रेस में सीनियर में साम हाउस के हिमांशु ने प्रथम, यर्जु हाउस के वकार ने द्वितीय व अथर्व हाउस के चिराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर गर्ल्स रेस सीनियर में ऋग हाउस से रिमझिम ने प्रथम, मतंशा ने द्वितीय व साम हाउस की प्रिंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आदित्य कुमार ने विजेता छात्र- छात्राओं को पुरस्कार दिया। मौके पर आदित्य कुमार, अरविंद शर्मा, नरेश पंत, आंचल, आलोक, अमित पंवार, अनिल कुमार, अनिमेष, अनीता, अंकित, सहदीप सिंह आदि रहे।

शामली में सेन्ट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।

शामली में सेन्ट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed