फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ateva Pension Bachao Forum raised the demand for restoration of pension

Shamli News: अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पेंशन बहाली की उठाई मांग

Thu, 18 Jul 2024 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Ateva Pension Bachao Forum raised the demand for restoration of pension
नजीबाबाद। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने पेंशन को कर्मचारियों को अधिकार बताते हुए तत्काल पेंशन बहाल करने की मांग की। आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में मंच की बैठक में शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिम जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। अटेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वीके बंधु संघर्षरत हैं। 15 जुलाई से पेंशन बहाली जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। एक अगस्त से सितंबर के अंतिम तक जिला मुख्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के मंडलीय मंत्री रूपेश कुमार, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आरके रवि, अटेवा जिलाध्यक्ष उमेश राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार, रामनाथ सिंह, मुदस्सिर नजर ने कहा कि शिक्षकों के संगठित होकर संघर्ष करने से कई राज्यों में पेंशन बहाली हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शिक्षकों को एकजुट और संघर्ष, रंग लाएगा और पुरानी पेंशन बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटेवा संघ के सुभाष चंद्र को तहसील प्रभारी, अजय पाल सिंह, नंदराम सिंह, अरुण कुमार को तहसील सह प्रभारी बनाया गया। बैठक में विनीत गहलौत, रवि प्रताप, अंकित कुमार, रूपेश कुमार, पीजी प्रजापति, सुनील कुमा, शैलेंद्र, नरेश सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed