फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   At the time of sleep, women's peak cuts, panic

सोते समय महिला की चोटी कटी, दहशत

Sun, 06 Aug 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 06 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
At the time of sleep, women's peak cuts, panic
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। डांगरोल गांव में सोते समय गर्भवती महिला की चोटी कट गई। कमरा बंद होने के बावजूद महिला की चोटी कटने की वजह से गांव में तमाम तरह की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। किसी ने ऊपरी साया बताया तो किसी ने कोई चोटी कटने पर शंका जताई।  
विज्ञापन


कांधला क्षेत्र के गांव डांगरोल निवासी नीटू की पत्नी सरिता पांच माह की गर्भवती है। नीटू ने बताया कि उसकी पत्नी सरिता शुक्रवार रात कमरे में सो रही थी। देर रात पत्नी चीख पड़ी और बोली कि मेरे बाल किसी ने खींचे हैं। 
विज्ञापन


नीटू ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने उठकर पहले तो दरवाजा खोला। फिर देखा तो चारपाई के पास ही उसकी पत्नी सरिता की चोटी पड़ी मिली। इसके बाद नीटू और उसकी पत्नी मकान की प्रथम मंजिल पर अपनी मां के पास गए और घटना के बारे में बताया। उधर, चोटी कटने की बात जैसे ही गांव में फैली तो पीड़ित के घर पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव में घटना घटित होने से लोगों में दहशत पसर गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पूर्व बधुपुरा और बराला में हुई थी घटनाएं   
शामली। चोटी और महिलाओं के कपड़े कटने की घटनाएं इससे     पूर्व भी जिले में सामने आ चुकी हैं। सितंबर 2015 में कैराना क्षेत्र के गांव बराला और बधुपुरा में इन घटनाओं का सिलसिला एक सप्ताह तक चला था।

गांव के कई महिलाओं की चोटी काट दी गई थी। दहशत के कारण ग्रामीणों को रात में पहरा तक देना पड़ा था। साथ       ही झाड़ फूंक करने वालों की मदद भी ली गई थी। घटनाओं को     लेकर कई दिन तक पुलिस भी परेशान रही थी। हालांकि बाद में मामला ठंडा पड़ गया था।  

ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही घटना  
ग्राम  प्रधान के पति अमरपाल ने बताया कि इससे पूर्व में गांव में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह पहली वारदात है। गांव के ही राजन जावला, अरविंद कुमार, डॉक्टर राजकुमार और वेदप्रकाश का कहना है कि गांव में चोटी कटने की घटना से भय तो है, लेकिन कमरा बंद होने के बावजूद महिला की चोटी कट जाना असंभव लग रहा है। वैज्ञानिक युग में भूत प्रेत और साये की बातें सिर्फ कहानी है, असल में ऐसा नहीं हो सकता।  

मकान की छत पर पड़ी मिली महिला की चोटी
शामली/बाबरी। कैंडी निवासी जमशेद का 12 वर्षीय पुत्र हनीफ अपने      साथी फरीद के साथ घर की छत पर खेलने के लिए गया था। उसी दौरान   दोनों बच्चों ने देखा कि छत पर बालों का गुच्छा पड़ा हुआ था।

बच्चों ने       शोर मचा। बच्चों का शोर सुनकर घर में काम कर रही महिलाएं      अख्तरी, मुनेजा और फरजाना छत पर गई तो देखा कि एक कटी हुई    चोटी पड़ी      हुई थी। इस पर महिलाओं ने भी शोर मचा दिया। शोरशराबा होने पर घर के लोग भी आ गए। गांव में चोटी मिलने की सूचना पर    सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।


ग्रामीणों ने गांव की महिलाओं से पूछा कि किसी महिला की चोटी तो नहीं कटी। देर रात तक मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र थी, लेकिन छत पर चोटी कहां से आई और किस महिला की चोटी कटी, इस बात का पता नहीं चल सका। गांव में चोटी कटी मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई।   ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed