फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   At inspection found a query letter

निरीक्षण में कम मिला एक प्रश्नपत्र

Wed, 24 Feb 2016 12:59 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 24 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
कांधला। कस्बा एलम में सचल दल के निरीक्षण के दौरान एक प्रश्न पत्र कम मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने केन्द्र व्यवस्थापक को हटाते हुए जांच कराने के आदेश दिये हैं। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कस्बा एलम के इंटर कालेज में प्रथम पाली में हाई स्कूल गणित की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी सचल दस्ते के साथ विद्यालय में पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केन्द्र व्यवस्थापक राजेन्द्र चिकारा से अवशेष पत्रों की संख्या का हिसाब मांगा गया। गिनती के दौरान संख्या में एक प्रश्न पत्र कम मिला।
विज्ञापन


एक प्रश्न पत्र कैसे कम हुआ उसके संबंध में केन्द्र व्यवस्थापक स्पष्टीकरण नहीं दे पाये। स्पष्टीकरण न दे पाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा तुरंत राजेन्द्र चिकारा को केन्द्र व्यवस्थापक से हटा दिया गया। मोहम्मद वासिद को नया केन्द्र व्यवस्थापक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं श्री चन्दन लाल नेशनल इंटर कालेज कांधला के विज्ञान अध्यापक बाल किशोर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जिलाधिकारी के साथ संबंधित अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया।  जिला विधालय निरीक्षक  के द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed