फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Assisting killers arrested

अजय हत्याकांड के आरोपियों का मददगार गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Assisting killers arrested
कैराना। गांव भूरा में छह दिन पहले दुष्कर्म पीड़िता के अपहरण की कोशिश और मामले की पैरवी करने वाले युवक अजय की हत्या में शामिल दो आरोपियों की मदद करने वाले रवीन उर्फ श्रीराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

अजय की हत्या के खुलासे के लिए सर्विलांस व एसओजी की टीमों को लगाया था। एसओजी व सर्विलांस की टीम ने हत्यारोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई और रविवार को पुलिस ने अजय की हत्या में शामिल एक आरोपी रवीन उर्फ श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुभम व सन्नी ने उसे ग्राम भूरा के जंगल में मोटरसाइकिल लेकर आने को कहा था। वह बताए गए स्थान पर वह मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा था। अजय की हत्या की घटना के बाद शुभम व सन्नी को मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने साथ ले गया था। मामले में मुख्य आरोपी शुभम व सन्नी की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दें रही हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

भूरा गांव में 16 अगस्त की सुबह जमानत पर छुटकर आए दुष्कर्म के आरोपी शुभम और उसके भतीजे ने पीड़िता को अगवा करने की कोशिश की थी। गांव के अजय ने विरोध किया तो आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता को तो छोड़ दिया था लेकिन अजय की खेत में खींचकर हत्या कर दी थी। अजय दुष्कर्म मामले में पीड़िता के पक्ष में पैरवी कर रहा था। मामले में मृतक के पिता सुरेंद्र ने गांव भूरा निवासी शुभम व उसके भतीजे सन्नी को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अगले दिन डीआईजी प्रीतिंदर सिंह व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर पीड़ितों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed