फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Assam worker dies under suspicious circumstances

Shamli News: आसाम के श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
विज्ञापन
Assam worker dies under suspicious circumstances

विज्ञापन
ऊन (शामली)। गांव बसी चुंधियारी के जंगल में आसाम निवासी श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
आसाम के जिला सोनितपुर के गांव गूपसर पुरवा निवासी उत्तम सिंह और दिनेश्वर नायक मजदूरी करने के लिए आए थे। गांव बसी चुंधियारी के जंगल में दिनेश्वर नायक को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दिनेश्वर नायक को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मृतक दिनेश्वर के साथी उत्तम ने बताया वे दोनों मजदूरी करने के लिए दिल्ली आए थे। वहां से रविवार देर शाम को दिनेश्वर उसे काम करने के लिए एक व्यक्ति के साथ लेकर यहां आया था। सोमवार सुबह वह व्यक्ति काम दिलाने के लिए उन्हें अपने साथ ले जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में दिनेश्वर का मिर्गी का दौरा पड़ने से उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस दोनों श्रमिकों को लाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed