फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Asphalt work started on one side of Saharanpur road

Shamli News: सहारनपुर रोड से एक तरफ डामर का कार्य शुरू

Fri, 03 Feb 2023 09:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
Asphalt work started on one side of Saharanpur road
शामली मेरठ करनाल हाईवे पर अम्बा बिहार के पास होता काली सडक का निर्माण कार्य
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के दस किमी लंबाई वाला टपराना-शामली बाईपास को सहारनपुर रोड से लेकर किरोड़ी रोड अंडरपास गोहरनी उपरिगामी रेलवे पुल तक एक ओर की सड़क को तारकोल डालकर काली परत का कार्य शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी के अफसरों के मुताबिक फरवरी माह में किरोड़ी रोड अंडरपास गोहरनी रेलवे उपरिगामी पुल की एप्रोच रोड की सीमा शामली बाईपास को तारकोल डालकर काला कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा और वेस्ट यूपी को जोड़ने वाले मेरठ-करनाल हाईवे का दस किमी लंबाई का टपराना-शामली बाईपास शामली में सहारनपुर रोड को जोड़ रहा है। टपराना से लेकर बधेव गांव तक बाईपास का काला करने का कार्य पिछले छह माह पूर्व पूरा हो चुका है। पिछले छह माह से बधेव और मुंडेट कला में पूर्वी यमुना नहर पुल की एप्रोच रोड और गोहरनी गांव में रेलवे का पुल और किरोड़ी रोड पर अंडरपास, एप्रोच रोड से लेकर सहारनपुर रोड पर अंबा विहार तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व निर्माण एजेंसी सहारनपुर रोड से लेकर किरोड़ी रोड अंडरपास और गोहरनी-शामली रेलवे पुल की एप्रोच रोड की सीमा तक मिट्टी, रोड़ी बजरी, डालकर बाईपास को समतल किया जा रहा था। पिछले 15 दिन से मिट्टी-रोड़ी, बजरी का कार्य पूरा करने के बाद बाईपास का डिवाइडर बनाना शुरु कर दिया गया। मेेरठ-करनाल हाईवे शामली बाईपास का सहारनपुर रोड अंबा विहार से लेकर गोहरनी-शामली रेलवे पुल और एप्रोच रोड तक शामली बाईपास की एक साइड पर तारकोल डालकर काला करने का कार्य शुरु हो गया है। इसी माह में शामली बाईपास की दोनों साइड को काला करने का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed