फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ASP workers staged a protest.

Shamli News: आसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 26 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
ASP workers staged a protest.
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आसपा कार्यकर्ता। आसपा
शामली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और छात्र हितों की सुरक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। पार्टी ने मांग की कि भर्ती और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। साथ ही छात्र आंदोलनों के दौरान हुई घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन

पेपर लीक के दोषियों और शिक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई, छात्र हितों की रक्षा तथा संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की भी मांग की। इसके अलावा जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी ज्ञापन में की गई। इस दौरान प्रमोद निर्वाल, नदीम अली, सुधीर बेनीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n नीट पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग : गढ़ीपुख्ता। गांव ताना में बहुजन एकता संघर्ष समिति के बैनर तले नीट पेपर लीक मामले को लेकर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई। इस दौरान शिवम, आशु, विशाल, रोकी, अंकित, आकाश, सूरज, सोनू, हिमांशु, जॉनी, केतन, मोहित, गुड्डू, विनीत, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed