फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Asked for four crores, got two and a half crores, how will the road be pit-free

मांगे चार करोड़, मिले ढाई करोड़, कैसे गड्ढामुक्त होगा रोड

Sun, 09 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Asked for four crores, got two and a half crores, how will the road be pit-free
शामली में खस्ताहाल कसेरवा मार्ग। - फोटो : SHAMLI
मांगे चार करोड़, मिले ढाई करोड़, कैसे गड्ढामुक्त होगा रोड
विज्ञापन

शामली। शासन से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध न होने के चलते जिले की सड़कों का गड्ढामुक्त हो पाना नजर नहीं आ रहा है। विभाग ने सड़कों के गड्ढे भरने के लिए चार करोड़ का इस्टीमेट बनाकर भेजा था, लेकिन शासन से सिर्फ ढाई करोड़ का बजट ही स्वीकृत हो सका।
जिले में 300 से ज्यादा ग्रामीण सड़कों की हालत खराब हैं। मानूसन के बाद रुक रुक हो रही बारिश से जिले की सड़कें टूट गई हैं। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शासन को चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। अधिकारियों के अनुसार शासन से गड्ढा मुक्ति के लिए अपेक्षा से बहुत कम धनराशि जारी की है। जिससे सड़कों के गड्ढा मुक्त हो पाना संभव नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संतगुप्त ऋषि ने बताया कि शासन ने गड्ढा मुक्ति के लिए प्रत्येक जिले को चार करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया था, मगर शासन से 2.5 करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। शासन से अवमुक्त धनराशि से जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। अवमुक्त धनराशि के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर मांगे हैं। 21 अक्तूबर को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

--
जिले की ये हैं खस्ताहाल सड़कें
कैराना-कांधला-बुढ़ाना मार्ग, ऊन-थानाभवन मार्ग, चौसाना-ऊन मार्ग, ऊन बाईपास, मेरठ-करनाल हाईवे से मुंडेट खुर्द से गढ़ीपुख्ता मार्ग, मेरठ-करनाल हाईवे से कसेरवा खुर्द मार्ग, कैराना खुरगान, पठेड़-बरनाऊ मार्ग, थानाभवन के मुल्लापुर से लेकर धौलरा, जसोई, पीपलहेड़ा, कुतुबगढ़ मार्ग, कांधला-गंगेरु, इस्सौपुर टील, मेरठ-करनाल मार्ग से मंसूरा मार्ग, पानीपत-खटीमा हाईवे समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क खस्ताहाल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन चार सड़कों का होगा नवीनीकरण
शासन से चार मार्गों के नवीनीकरण के लिए 4.60 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। दस किमी लंबाई के धौलरा, पीपलहेड़ा, कुतुबपुर, मुल्लापुर मार्ग पर 1.80 करोड़, 13 किमी लंबाई की कैराना-खुरगान, पठेड़, बरनाऊ मार्ग के लिए 1.20 करोड़, 10 किमी लंबाई की कांधला गंगेरू, इस्सौपुर टील के लिए 90 लाख रुपए, आठ किमी लंबाई के मेरठ-करनाल हाईवे से मंसूरा मार्ग के लिए 70 लाख रुपये की नवीनीकरण के स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के नवीनीकरण के लिए टेंडर लगा दिए हैं। 28 अक्तूबर को इन सड़कों के टेंडर खोले जाएंगे।

--
गन्ना विभाग से 76 सड़कों की मरम्मत को नहीं मिला बजट
गन्ना विभाग की खस्ता हाल 76 सड़कों के गड्ढा मुक्ति का 12.29 करोड़ का इस्टीमेट तैयार शासन को करके भेजा गया है। अभी तक शासन से गड्ढा मुक्ति का बजट नहीं मिल पाया है। ऐसे में किसानों को मिलों तक गन्ना ले जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जिले की गन्ना विभाग की खस्ताहाल 76 सड़कों की मरम्मत के लिए 12.29 करोड़ का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। शासन से धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।

शामली में खस्ताहाल मुंडेट मार्ग।

शामली में खस्ताहाल मुंडेट मार्ग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed