{"_id":"657df48814db7e03f309f584","slug":"asked-for-clarification-from-three-doctors-including-surgeon-for-not-sitting-in-opd-shamli-news-c-26-1-smrt1048-13447-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल की ओपीडी में न बैठने पर आई सर्जन समेत तीन चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल की ओपीडी में न बैठने पर आई सर्जन समेत तीन चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण
Sun, 17 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में ओपीडी के समय चिकित्सकों के बैठने की लगातार मिल रही शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी जताई है। इसके चलते सीएमएस ने लगातार दो दिन तक ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी के समय अपने कक्ष में न मिलने वाले आई सर्जन समेत तीन चिकित्सकों को अपनी कार्य में सुधार लाने की चेतावनी देते हुए उनसे दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण न देने पर चिकित्सकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
दो दिन पहले बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम रविंद्र सिंह ने जिला अस्पताल में चिकित्सकों के ओपीडी समय में समय से न बैठने और समय से पहले चले जाने पर नाराजगी जताई थी। चिकित्सकों के समय पर नहीं बैठने से मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं। डीएम के नाराजगी जताने के बाद जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने शुक्रवार और शनिवार को ओपीडी समय में निरीक्षण किया, जिसमें आई सर्जन डॉ. शबीब अहमद, संविदा चिकित्सक समद अली और जनरल सर्जन परामर्शी डॉ. सौरभ अग्रवाल अपने कक्ष में उपस्थित नहीं मिले।
सीएमएस ने चिकित्सकों से दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही कहा कि स्पष्टीकरण न देने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसे वे स्वयं उत्तरदायी होंगे। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि उन्होंने दो दिन तक लगातार निरीक्षण किया। निरीक्षण में ओपीडी में समय से न बैठने व समय से पहले जाने वाले तीन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।