फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ashutosh will be two days of God Jalabhishek

दो दिन होगा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

Thu, 23 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Thu, 23 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ashutosh will be two days of God Jalabhishek
cultrural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। इस बार शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन भगवान आशुतोष की पूजा, अर्चना एवं जलाभिषेक होगा। त्रयोदशी का चतुर्दशी में प्रवेश करने वाली तिथि को महाशिवरात्रि की मान्यता है। शुक्रवार रात्रि 9: 38 मिनट पर त्रयोदशी और चतुर्दशी का यह मिलन होने से महाशिवरात्रि का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन


पंडित कुशलानंद जोशी के अनुसार शुक्रवार को सुबह सात बजे से महाशिवरात्रि का शुरू होगा। महाशिवरात्रि पर सुबह, दोपहर, शाम और रात्रि चारों प्रहर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया जाएगा। शुक्रवार को त्रयोदशी में सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे, दोपहर बाद 3:00 बजे से 5:00 बजे, रात्रि 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे, मध्यरात्रि 12:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक किया जाएगा। शनिवार 25 फरवरी रात्रि 9:21 बजे तक पूजा अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात्रि 9:38 बजे त्रयोदशी और चतुर्दशी का यह मिलन होने से महाशिवरात्रि का संयोग बन रहा है।  
विज्ञापन


खेड़ी बैरागी शिव मंदिर, शामली, शिव चौक, माजरा रोड भाकूूवाला शिव मंदिर, मोहल्ला रेलपार कुड़ाना रोड सदा शिव मंदिर, मोहल्ला शिव दुर्गा मंदिर, हनुमानधाम, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय, सब्जी मंडी माता शाकुंभरी देवी मंदिर, मंदिर ठाकुुरद्वारा, रेशमी कटहरा  गंगा लक्ष्मीनारायण मंदिर, सती वाला मंदिर, मोहल्ला बनखंडी शिव मंदिर, हलवाई हट्टा वाला मंदिर, रेलवे रोड श्री सत्यनारायण मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी-भैरव बाबा मंदिर, शहर कोतवाली शिव मंदिर, बनखंडी महादेव मंदिर कैैैराना, पीयूष आश्रम कैराना रोड, ग्राम बिड़ौली यमुना पुल पर शिव मंदिर, कैराना यमुना पुल शिव मंदिर, थानाभवन कचौरीवाला शिव मंदिर, जलालाबाद के शिव मंदिर को जलाभिषेक के लिए सजाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही यहां जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed