फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Asha will be given training for slide test

आशाओं को स्लाइड टेस्ट का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Thu, 09 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Asha will be given training for slide test
शामली सीएमओ से वार्ता करते स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राज्य मलेरिया मुख्यालय लखनऊ से दो सदस्यीय टीम ने पहुंचकर जनपद में वेक्टर जनित रोगों की समीक्षा की। उन्होंने सीएचसी में पहुंचकर वेक्टर जनित रोगों की बनाई गई स्लाइड और रखरखाव आदि की जांच की।
विज्ञापन

बुधवार को राज्य मलेरिया मुख्यालय लखनऊ से डॉ. सुुदेश कुमार स्टेट एंटोमोलाजिस्ट और डॉ. एमपी कठेरिया वरिष्ठ प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ शामली पहुंचे। उन्होंने सीएचसी शामली पहुंचकर मलेरिया समेत अन्य वेक्टर जनित रोगों की जानकारी ली। उनके लिए बनाई गई स्लाइड और उनके रखरखाव और तौर तरीके का निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि सीएचसी में लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार ने जानकारी दी कि पिछले साल की तुलना में मलेरिया के केस कम है। लैब में स्लाइड का रखरखाव व उन्हें बनाने का तरीका सही पाया गया। इसके बाद टीम के सदस्यों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मलेरिया उन्नमूलन के लिए चलाए गए कार्यक्रम, गतिविधियों का मूल्यांकन, अनुश्रवण और वार्षिक मलेरिया रिपोर्ट और वेक्टर जनित रोगों को नियंत्रित करने के लिए की जा रही तैैयारियों की समीक्षा की। सीएमओ डा. संजय भटनागर को बताया कि आशाओं को भी वेक्टर जनित रोगों की पहचान के लिए स्लाइड बनाने का प्रशिक्षण दिया जाए ताकि गांव में रहने वाले लोगों को जल्दी और सुलभ उपचार मिल सके। आशा गांव में ही स्लाइड बनाकर रोग की पहचान करेगी तो उपचार भी जल्द शुरू होगा। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार, हेल्थ सुपरवाइजर कृष्ण कुमार और लैब असिस्टेंट अवधेश वाडेकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed