फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   As the weather changes, the number of patients with coughs, colds, and viral infections has increased.

Shamli News: मौसम बदलते ही खांसी-जुकाम और वायरल के मरीज बढ़े

Wed, 28 Oct 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 28 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
As the weather changes, the number of patients with coughs, colds, and viral infections has increased.
शामली। मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीमारी के सीजन में मरीजों की संख्या बढ़कर 200 तक पहुंच गई है। चिकित्सक लोगों को खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज के अनुसार बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। लोगों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए, पौष्टिक भोजन करना चाहिए और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। बुखार या अन्य लक्षण होने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
बदलते मौसम में ठंड से बचें और जरूरत के अनुसार कपड़े पहनें।
खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल या कोहनी से ढकें।
हाथों को साबुन से नियमित रूप से धोएं और साफ-सफाई रखें।
पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक भोजन लें।
बुखार, सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed