फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   As soon as Shri Ram was born, the chants resonated.

अयोध्या में हुआ श्रीराम समेत चारों भाईयों का जन्म, मनाई खुशियां

Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
As soon as Shri Ram was born, the chants resonated.
- शामली हनुमान धाम में पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने उतारी आरती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। श्री मंदिर हनुमान धाम में 53वें रामलीला महोत्सव के चौथे दिन श्री राम जन्म लीला का सुंदर मंचन किया गया। श्री राम जन्म की भव्य झांकी से श्रीरामलीला का मंचन से शुरू हुआ। श्रीराम जन्म पर मथुरा के कलाकारों ने बधाई गीत प्रस्तुत किए।
रामलीला मंचन में महारानी कौशल्या रात्रि निंद्रा में भगवान विष्णु दर्शन देकर कहते है कि वह उनके पुत्र रुप में जन्म ले रहे हैं। राजमहल में महाराजा दशरथ की महारानी कौशल्या, कैकेई, सुमित्रा श्रीराम, भरत, लक्ष्मण, शुत्रघन को जन्म देती है। चारों भाइयों के जन्म पर बधाई देकर खुशियां मनाई गई। इस मौके श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शुत्रघन सभी भाइयों को भाजपा के पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, रामलीला कमेटी के सचिव प्रतीक अग्रवाल आदि ने तिलक अर्पित कर आरती की। श्रीराम का अभिनय राहुल चतुर्वेदी, लक्ष्मण का अभिनय राघव चतुर्वेदी, भरत का अभिनय चंद्रमोहन चतुर्वेदी, शुत्रघन का अभिनय कन्हैया चतुर्वेदी, महारानी कौशल्या का अभिनय अभिनय चतुर्वेदी, महाराजा दशरथ का अभिनय अखिलेश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर रमेश धीमान, शरद द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, संदीप नामदेव, मुकेश मैनेजर, उत्तम नामदेव, लोकेश वाचस्पति, लाल सिंह लचक, निशांत पाठक, सुनील अरोड़ा टम्मी, जोगेंद्र पाल सेठी, अमित प्रजापति, वंश नामदेव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रीराम का हुआ जन्म, अयोध्या में मना उत्सव
कैराना। गोशाला भवन में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में चौथे दिन राम जन्म प्रसंग का मंचन किया गया। इससे पहले श्रवण कुमार प्रसंग का भी बहुत ही भावपूर्ण मंचन किया गया। भव्य सीनरी का आयोजन पदम सेन नामदेव और रोहित नामदेव ने किया। श्रवण कुमार का अभिनय सतीश प्रजापति, माता पिता का अभिनय सनी और सोनू, महाराजा दशरथ का अभिनय राम अवतार मित्तल, विष्णु भगवान का अभिनय रोहित नामदेव, माता कौशल्या का अभिनय डॉ. सुशील कुमार, सुमित्रा का अभिनय धीरू, कैकेई का अभिनय सन्नी, राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का अभिनय हिरक, चित्रक, देव व प्रेरक द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारद लीला मंचन से श्रीराम लीला शुरू
कांधला। कैराना रोड स्थित पंचवटी रामलीला मैदान में नारद मोह के साथ रामलीला मंचन शुरू हुआ। श्रीरामलीला में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान व ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने दीप प्रवज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों ने भगवान श्री गणेश, मां सरस्वती तथा भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मनीष चौहान ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम ने सत्य, धर्म और न्याय की राह पर चलें। श्रीराम का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता व भाईचारा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। बाद में कलाकारों ने नारद लीला का सुंदर मंचन किया। कमेटी प्रबंधक रामकुमार सिंघल, तरूण अग्रवाल, मेहर चंद सिंघल, सचिन शर्मा, अशोक जैन, नीरज गुप्ता, शिवम गोयल, निखिल माहेश्वरी, गौरव पराशर, सिद्धार्थ पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed