फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arya Sammelan ends with 31 Kundiya Yagya

Shamli News: 31 कुंडीय यज्ञ के साथ हुआ आर्य सम्मेलन का समापन

Sun, 16 Apr 2023 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Arya Sammelan ends with 31 Kundiya Yagya
आर्य समाज मंदिर में हुआ तीन दिवसीय आर्य सम्मेलन
विज्ञापन

फोटो
शामली। आर्य समाज के 148वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय आर्य सम्मेलन के 31 कुंडीय यज्ञ का समापन हो गया। इस अवसर आर्य समाज के भजन उपदेशक वीरेंद्र शास्त्री ने आर्य समाज के सिद्धांतों की जानकारी दी।

आर्य समाज मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय आर्य सम्मेलन में अंतिम दिन रविवार को सुबह 31 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुति दी। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज मंदिर के पुरोहित डा. रविदत्त आर्य रहे। यज्ञ के बाद सहारनपुर से आए आर्य समाज के प्रसिद्ध भजन उपदेशक वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि आर्य समाज बुराइयों को दूर कर अच्छाई पर चलने का रास्ता दिखाता है। अपने बुजुर्गोंं की सेवा करें और उनसे विनम्रता के साथ बातचीत करें। उन्होंने आर्य समाज के सिद्धांतों को सभी तक पहुंचाया। कार्यक्रम में भजन उपदेशक प्रताप आर्य ने भजनों के माध्यम से वेदवाणी का प्रचार किया। इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री गिरधारी लाल आर्य, कोषाध्यक्ष देवेंद्र देव आर्य, राजपाल आर्य, नरेंद्र अग्रवाल, वेदप्रकाश आर्य, नरेंद्र अग्रवाल, दिनेश आर्य, सुभाष धीमान, रामेश्वर आर्य, सुंदर आर्य, मीरा वर्मा, हेमलता आर्य, विनीता आर्य, प्रेमलता आर्य, कौशल्या आर्य, उषा आर्य, मिथिलेश आर्य, सुनीता पाल आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed