फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arya Samaj works for world welfare: Umesh Chand

राष्ट्र कल्याण के कार्य करता है आर्य समाज: उमेशचंद

Mon, 01 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj works for world welfare: Umesh Chand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आर्य समाज मंदिर में श्रावणी पर्व के अवसर पर यज्ञ, ओम ध्वजारोहण, भजन प्रवचनों के साथ वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ हो गया। आगरा से आए उपदेशक उमेश चंद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आर्य समाज राष्ट्र व विश्व कल्याण के कार्य करता है।
आर्य समाज मंदिर में सोमवार को वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ वैदिक यज्ञ के साथ हुआ। यज्ञ के मुख्य यज्ञमान संरक्षिका संतोष आर्य के परिवार से अनमोल आर्य, विकास धीमान, रचना आर्य, अभिनव धीमान, निधि धीमान, उत्कर्ष आर्य, बिजेंद्र धीमान, बीना देवी आदि रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज के पुरोहित डॉ. रविकांत आर्य रहे। यज्ञ के बाद पदाधिकारियों ने ओम ध्वजारोहण किया। आर्य समाज के सत्संग भवन में नोएडा से आई भजनोपदेशिका अलका आर्य भजनों के माध्यम से परमात्मा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा न्यायकारी है।
विज्ञापन

इसके बाद आगरा से आए उपदेशक उमेश चंद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि संसार का आधार ओम है। ओम परमेश्वर का निज नाम है। किसी भी मत मतांतर में बिना ओम के मंत्र का उच्चारण नहीं होता है। परमात्मा विश्व संसार की रचना करता है और परमात्मा के अनेक नाम है। इससे पूर्व आर्य समाज के पदाधिकारियों ने भजनोपदेशिका एवं उपदेशक को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री गिरधारीलाल गोयल आर्य, कोषाध्यक्ष देवेंद्र देव आर्य, शैलेश मुनि सत्यार्थी, इलम चंद, रामेश्वर दयाल आर्य, लक्ष्मीचंद आर्य, सतपाल आर्य, हरपाल सिंह आर्य, राजीव हटवाल, वेदप्रकाश आर्य संरक्षिका कमला अर्चना धीमान, उषा आर्य, बबली आर्य, नीलम आर्य, सुनीता पाल आर्य, पूनम आर्य, मिथलेश आर्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष धीमान व राजपाल सिंह आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed