फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arya Samaj made hundreds of sacrifices in the freedom movement

स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज ने दिए सैकड़ों बलिदानी

Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj made hundreds of sacrifices in the freedom movement
जलालाबाद में हवन करते लोग। - फोटो : SHAMLI
शामली, जलालाबाद। आर्य समाज के वार्षिकोत्सव के समापन के दिन कस्बे व क्षेत्र के ग्रामों से आए सैकड़ों आर्य बंधुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। उत्तराखंड से आए भजनोपदेशक कल्याण वेदी ने भजनों के माध्यम से देश के वीरों की गाथा सुनाकर युवाओं में जोश भर दिया।
विज्ञापन

आचार्य हरि शंकर अग्निहोत्री ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज के योगदान के विषय में बताया। श्रोताओं को बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने पूरे देश में भ्रमण कर आजादी के प्रति युवक में चेतन का संचार हुआ। तब जाकर शहीद भगत सिंह, रामप्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र लोधी, शहीद उधम सिंह जैसे युवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देश के ऊपर हंसकर अपने प्राण कुर्बान किए और हंसकर फांसी के फंदे पर झूल गए। महिलाओं ने भी टोलियां बनाकर आंदोलन चलाया। आजादी प्राप्त करने में बलिदानियों ने अपने खून से सींचा।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि देश का युवा पथभ्रष्ट की ओर चल रहा है। युवाओं को संभलना होगा। अपने राष्ट्र के हित में सोचोगे तो अगर राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तो हम सब सुरक्षित रहेंगे। आप सभी लोग बच्चों पर ध्यान दें। शाम के सत्र में उमरपुर, चंदेना, दखोड़ी, दभेडी, लुहारी, अहमदपुर, थाना भवन आदि स्थानों से आर्य बंधुओं की काफी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डॉ. रंजीत सिंह आर्य, रतन सिंह आर्य, डॉ. सुभाष आर्य, मुकेश आर्य, डॉ. देवेंद्र आर्य, सहदेव आर्य, कृष्णपाल, मास्टर नरेश आर्य, महिला आर्य समाज की राधा आर्य, रविता आर्य, साधना आर्य, रेखा आर्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed