फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arya Jat Mahasabha demands action against those accused of religious conversion.

Shamli News: आर्य जाट महासभा ने की धर्मांतरण के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mon, 08 Jun 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 08 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Arya Jat Mahasabha demands action against those accused of religious conversion.
आर्य जाट महासभा की बैठक में कार्यकारिणी पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत संस्था
शामली। आर्य जाट महासभा की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को महासभा के भैंसवाल रोड स्थित कार्यालय जाट भवन पर हुई। बैठक में मेडिकल स्टोर संचालक देवराज मलिक के पुत्र आयुष मलिक को प्रेम जाल में फंसाकर उसका ब्रेन वाश कर धर्मांतरण कराने के आरोपियों के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग पुलिस प्रशासन से की गई। इस प्रकरण में आर्य जाट महासभा देवराज मलिक परिवार के साथ है तथा उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में जनपद के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करने, आर्य जाट महासभा द्वारा समाज के हित में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने तथा वित्तीय संसाधन जुटाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में बाबूराम पंवार, राजकुमार चेयरमैन, नरेश मलिक, रामपाल सिंह देशवाल, ओमपाल सिंह निर्वाल, विपिन गोहरनी, वीरेंद्र सिंह, अभय राणा, डाॅ. ओमपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed