{"_id":"5e307fcf8ebc3e7081424cb3","slug":"arun-won-silver-in-national-competition-shamli-news-mrt466089781","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अरुण ने जीता सिल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अरुण ने जीता सिल्वर
विज्ञापन

शामली। जनपद के गांव खेड़ी बैरागी निवासी अरुण राणा ने देहरादून में आयोजित इंडियास स्ट्रोंगिस्ट चैंपियनशिप 2020 में प्रतिभाग कर 80 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता है। गांव पहुंचने पर युवाओं और ग्रामीणों ने विजेता पावर लिफ्टर का स्वागत किया।
गांव खेड़ी बैरागी निवासी अरुण राणा ने बताया कि 25, 26 जनवरी को देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में स्ट्रोंगमैन कार्पोरेशन इंडिया द्वारा इंडियास स्ट्रोंगिस्ट मैन/वूमैन चैंपियनशिप 2020 का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पावर लिफ्टरों ने प्रतिभाग किया। सोमपाल सिंह राणा के पुत्र अरुण राणा ने इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर 80 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सिल्वर मेडल जीतकर गांव पहुंचे अरुण का सोमवार शाम शामली में भिक्की मोड़ पर मनोज कुमार, विवेक, राजकुमार, रविंद्र धीमान, पल्लव आदि ने, कुड़ाना रोड पर जस्सी, दीपक आदि ने स्वागत किया। गांव पहुंचने पर गोल्डी राणा, रोहित हुड्डा, विपिन, मोहित राणा, सागर राणा, रोहन, राहुल, रामकुमार, बिजेंद्र राणा, ब्रह्मपाल राणा, इंदराल, रूपेंद्र, कवंरसैन प्रधान, बनत चेयरमैन राजीव कुमार आदि ने स्वागत किया।