{"_id":"66c8df69632b30a6dc09f754","slug":"arto-caught-four-overloaded-vehicles-fined-rs-271-lakh-shamli-news-c-26-1-sal1002-126826-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एआरटीओ ने चार ओवरलोड वाहन पकड़े, 2.71 लाख रुपये जुर्माना लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एआरटीओ ने चार ओवरलोड वाहन पकड़े, 2.71 लाख रुपये जुर्माना लगाया
Sat, 24 Aug 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
शामली। शुक्रवार को एआरटीओ ने चेकिंग अभियान के दौरान कांधला में दो ओवरलोड ट्रक पकड़े। इनमें एक ट्रक से 80 हजार रुपये और दूसरे से 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया। एक ट्रक थानाभवन में पकड़कर 71 हजार रुपये और शामली में एसटी तिराहा से पकड़े ट्रक पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
इनमें तीन ट्रक रेत से लदे थे, जबकि एक ट्रक में बजरी लदी थी। इसके अलावा दिल्ली मार्ग पर बलवा गेट के निकट हरियाणा नंबर का टैंपो सवारी ले जाते हुए पकड़ा गया। अवैध संचालन करने पर 22 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। कुल 2 लाख 71 हजार का जुर्माना लगाया गया है।