{"_id":"62f6930f0050462a984d8fc0","slug":"artists-of-mathura-fascinated-by-cultural-program-shamli-news-mrt6009401145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन
विज्ञापन
शामली में सिटी ग्रीन मैरिज होम में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्त
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन मैरिज होम में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संस्कृति विभाग द्वारा जनपद के लिए नामित रेखा शर्मा व गोवर्धन मथुरा ने ब्रज के लोकनृत्य व लोकगीत में साथी कलाकारों के साथ श्री गणेश वंदना, ब्रज वंदना, स्वागत गान, मयूर नृत्य, चरी नृत्य, डांडिया रास, चर्कुला नृत्य, ब्रज की होली नृत्य, देशभक्ति गीतों पर भव्य और आकर्षक प्रस्तुति दी।
सांसद, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह ने मथुरा की टीम के साथ फूलों की होली खेली। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भव्य प्रस्तुति दी। इस मौके पर डीएम ने कहा कि देश की आजादी का 75वां वर्ष पूरा हो रहा है। पूरे प्रदेश व देश में इसको आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी से इस अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी है आजादी के संघर्ष के बारे में अवगत कराना है। सांसद व जिला प्रशासन ने मथुरा की टीम व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में डीआईओएस सरदार सिंह, अमित मलिक, अजय बाबू शर्मा, विभिन्न स्कूलों के बच्चे और शिक्षक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा ने किया।