फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrival of Kanwariyas of Rajasthan and Haryana started

राजस्थान और हरियाणा के शिवभक्तों का शामली में आगमन शुरू

Sat, 16 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Arrival of Kanwariyas of Rajasthan and Haryana started
राजस्थान और हरियाणा के कांवड़ियों का आगमन शुरू
विज्ञापन

गूंजने लगा बोल बम का जयघोष, कांवड़ सेवा शिविर शुरू
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए डिवाइडर के लिए बेरिकेडिंग लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार से गंगाजल लेकर राजस्थान और हरियाणा के शिवभक्तों का शामली जिले में आगमन शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा कांवड़िये गंगाजल लेकर हरियाणा की तरफ जा रहे हैं। कांवड़ सेवा शिविरों में बोल बम-बम के जयघोष गूंजने लगे हैं।
शनिवार को राजस्थान के चुरु, हनुमानगढ़, खाटू श्याम, झुंझनू, हरियाणा के महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, नारनौल, रोहतक आदि के शिवभक्तों का रैला उमड़ पड़ा। शहर में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पालिका परिषद की तरफ से मुख्य मार्ग पर कांवड़ियों के लिए डिवाइड रखवाकर मार्ग सुरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन

सावन के तीसरे दिन हरिद्वार, गंगोत्री, यमुनोत्री और ऋषिकेश से राजस्थान और हरियाणा के कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। हनुमानधाम और कैराना रोड पर शिव मंदिर गुलजारीवाला के सामने कांवड़ सेवा शिविर शुरू हो गया है। यहां भोजन एवं दूध आदि प्रसाद के रूप में उपलध्ब्ध कराया गया। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्धिवेदी ने बताया कि राजस्थान और हरियाणा के शिवभक्तआने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवचौक रंगीन रोशनी में नहाया
शहर के मध्य शिवचौक रंगीन रोशनी से जगमगा दिया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कांवड़िये यहां से गुजरते है। शिवचौक सेवा समिति द्वारा शिवचौक की रंगीन रोशनी से सजावट कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed