फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrested in Delhi during the district's Congress demonstration

जिले के कांग्रेसी ने प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Arrested in Delhi during the district's Congress demonstration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान शामली के कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें थाना मंदिर मार्ग ले जाया गया। वहां 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा सींगरा व जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस कार्यकर्ताओं गिरफ्तार करके मंदिर मार्ग थाने में ले गई। अस्थायी जेल में बंद कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बहुत घटिया रवैया अपनाया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। अश्वनी शर्मा सींगरा ने बताया कि कांग्रेस नेताओं का योजनाबद्ध ढंग से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। केंद्र सरकार विपक्ष को खत्म कर देना चाहती है। आए दिन कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। प्रवर्तन निदेेशालय का डर दिखाकर जनता की आवाज दबाई जा रही है। यहां प्रदेश सचिव लव कश्यप, प्रदेश महासचिव शिक्षक प्रकोष्ठ निर्भय सिंह, अय्यूब जंग, राजेंद्र गोल्डी, सुधीर मंगलौरा, अनवर गुर्जर कांधला, अमित, शुभम शर्मा आदि ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed