फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrested for posting objectionable post about Kanwad Yatra and women

Shamli News: कांवड यात्रा व महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Wed, 16 Jul 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Arrested for posting objectionable post about Kanwad Yatra and women
भोपा। कांवड़ यात्रा के दौरान एक युवक ने सोशल मीडिया ( फेसबुक आईडी ) पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। पोस्ट से सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने व महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



मंगलवार शाम थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी युवक शहज़ाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया( फेसबुक अकाउंट) पर कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल की गई। थाना भोपा पर पहुंचे एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि युवक शहजाद इदरीसी ने आपत्तिजनक पोस्ट कर भावनाएं भड़काने, महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया हैं। शहजदा अक्सर इस प्रकार की पोस्ट वायरल करता रहता है। जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। आरोपी के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। मोबाइल में कई भड़काऊ वीडियो मौजूद हैं।आरोपी एक राज मिस्त्री है। वह तीसरी कक्षा तक पढ़ा है।
विज्ञापन

एसपी देहात ने कहा कि पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रियता के साथ निगरानी कर रही है। पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट की गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान सीओ भोपा डॉक्टर रविशंकर मिश्रा भी मौजूद रहे। इसमामले को लेकर हिंदू संगठन के बिट्टू सिखेड़ा भी भोपा थाना पहुंचे। एसपी देहात से मुलाकात कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed