फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   arrest, crime

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
arrest, crime
कांधला क्षेत्र के गांव खन्द्रावली में मुठभेड के बाद घायल बदमाश को ले जाते पुलिकर्मी - फोटो : SHAMLI
शामली। शामली और कांधला क्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों दबोच लिया गया। इस दौरान एक सिपाही को भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि दोनों बदमाशों ने शामली क्षेत्र में एक ही दिन में लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार रात शहर कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर, एसएसआई रविंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए कैराना रोड पूर्वी यमुना नहर पुल पर पहुंचे। सूचना मिली कि दो बदमाश झिंझाना रोड की तरफ बाइक से नहर पटरी से जा रहे हैं। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश नहर पटरी से स्कूल वाले रास्ते की तरफ भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसमें एक बदमाश सिर में चोट लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फायर करता हुआ फरार हो गया। मौके पर पकडे़ गए बदमाश ने अपना नाम निखिल निवासी गांव बड़ावद थाना बिनौली जिला बागपत बताया। जबकि फरार साथी का नाम गौरव निवासी गांव वाजिदपुर थाना बड़ौत जिला बागपत बताया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस, 35 हजार रुपये, मंगलसूत्र, दो चांदी के कड़े, आधार कार्ड और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर बदमाश ने बताया कि यह रकम उन्होंने बुुधवार दोपहर को शामली और कांधला थाने की सीमा पर नहर पटरी पर खंदरावली निवासी दंपती से और आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में सुबह के समय सिसौली निवासी शिवानी से पर्स लूटा था। एसपी ने बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे कांधला थाना पुलिस और स्वाट टीम वांछित बदमाशों की तलाश कर रही थी। उसी समय खंद्रावली बाग के निकट बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश गौरव निवासी वाजिदपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि सिपाही रोहित कुमार भी गोली से घायल हुए। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और आदर्श मंडी क्षेत्र से लूटा गया आधार कार्ड, लूटे गए तीन मोबाइल, जिनमें दो मोबाइल कोतवाली शामली क्षेत्र से लूटे गए थे, बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed