{"_id":"605241438ebc3e59047616f7","slug":"arrangements-at-33-centers-for-examinations-are-incomplete-shamli-news-mrt5304154159","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के लिए 33 केंद्रों पर व्यवस्थाएं अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के लिए 33 केंद्रों पर व्यवस्थाएं अधूरी
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा अप्रैल में शुरू हो रही हैं, लेकिन जिले के परीक्षा केंद्रों पर अभी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। कुल 38 केंद्रों में से मात्र पांच परीक्षा केंद्रों से ही व्यवस्था पूरी होने के प्रमाणपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराएं हैं जब तक सभी केंद्रों पर 12 मार्च तक जमा कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
डीआईओएस सरदार सिंह ने दो मार्च को केंद्रों के प्रधानाचार्यों से परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूरी कर तीन दिन में डीआईओएस कार्यालय में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस अवधि में मात्र तीन केंद्रों से ही प्रमाण पत्र उपलब्ध हो पाए थे। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए नौ मार्च को फिर से पत्र जारी कर तीन दिन का समय और दिया है, लेकिन इसके बाद भी प्रधानाचार्यों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार तक मात्र पांच केंद्रों से ही व्यवस्थाओं संबंधी प्रमाणपत्र उपलब्ध हो पाएं हैं। इससे साफ है कि बाकी 33 केंद्रों पर अभी परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं अधूरी हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा अगले महीने 24 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 38 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हाईस्कूल में 13860 और इंटर में 12617 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
--
19 को होगी प्रधानाचार्यों की बैठक
शामली। यूूपी बोर्ड परीक्षा 2021 की तैयारियों को लेकर 19 मार्च को तीन बजे कलक्ट्रेट सभागार में परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई गई है। बैठक डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में होगी, जिसमें बोर्ड परीक्षा की तैयारियों से संबंधित दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा। डीआईओएस ने बुधवार को इस बारे में प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
--
परीक्षा केंद्रों पर ये रहेंगी मुख्य व्यवस्थाएं
- फर्नीचर पर्याप्त मात्रा में हो।
- स्ट्रांग रूम और लोहे की दो अलमारी।
- केंद्र के चारों तरफ पक्की दीवार व मुख्य प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट।
- शिक्षण कक्ष की खिड़कियों पर जाली।
- अग्निशमन संसाधन फायर एक्टीग्विशर, पानी की बाल्टी और रेत आदि।
- अग्निशमन यंत्र का नवीनीकरण होना।
- पेयजल व शौचालय की व्यवस्था।
- विद्युत की स्थायी एवं जेनरेटर की व्यवस्था।
- कंप्यूटर सिस्टम, दो दक्ष कंप्यूटर, वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे।
- मुख्य गेट, स्ट्रांग रूम व उत्तर पुस्तिकाओं के सीलिंग-पैकिंग रूम में वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे।
- वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी की रिकार्डिंग सुरक्षित रखने की व्यवस्था।
- लाइव मॉनरेटिंग हेतु वेबकास्टिंग के लिए राउटर।
- हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन-ब्रॉडबैंड कनेक्शन।
---
कोट
यूपी बोर्ड 2021 की परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 19 मार्च को प्रधानाचार्यों की बैठक कलक्ट्रेट में बुलाई गई है। बैठक में केंद्रों के प्रधानाचार्यों को व्यवस्थाएं पूरी करने का प्रमाण पत्र लाने के लिए कहा गया है। - सरदार सिंह, डीआईओएस।