फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arpan Choudhary got success in NEET-PG exam

अर्पण चौधरी ने नीट-पीजी की परीक्षा में पाई सफलता

Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arpan Choudhary got success in NEET-PG exam
शामली। जिले के गांव ढिंढाली निवासी डॉ. अर्पण चौधरी ने नीट-पीजी की परीक्षा में 9408 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

ऊन ब्लाक में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत गांव ढिंढाली निवासी देवेंद्र भाल ने बताया कि उनके पुत्र डॉ. अर्पण चौधरी ने पिछले महीने 21 मई को नीट-पीजी की परीक्षा दी थी। दो दिन पहले घोषित परीक्षा परिणाम में अर्पण चौधरी ने 9408 ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 2021 में अर्पण ने राजकीय मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। नीट-पीजी की परीक्षा में सफल होने के बाद अब वह एमडी, एमएस की पढ़ाई करेगा। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा यूएसए में अमेजोन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। अर्पण चौधरी ने पीजी की शिक्षा पूरी करने के बाद चिकित्सक के रूप में अपने क्षेत्र में रहकर ही सेवा कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है। उनकी सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed