फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Around 25 contenders for the post of BJP district president, nominations will be made today

Shamli News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के करीब 25 दावेदार, आज होंगे नामांकन

Mon, 31 Mar 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 31 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Around 25 contenders for the post of BJP district president, nominations will be made today
शामली। भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रांंतीय परिषद के सदस्य पद के लिए सोमवार से नामांकन होंगे। इसकी घोषणा होते ही भाजपा नेताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा के दिग्गज नेताओं में होड़ शुरु हो गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए 20-25 नाम चर्चाओं में हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद और प्रांतीय परिषद के सदस्यों के नामांकन पत्र सोमवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक भाजपा जिला कार्यालय पर दाखिल होंगे। करीब चार माह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 20 से 25 नेताओं ने अपने बायोडाटा सौंपकर दावेदारी की थी। 16 जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हुई, तो भाजपा हाईकमान के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। शनिवार को शामली के जिले के सात मंडलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा कर दी है जबकि पांच नगर मंडल के अध्यक्ष व प्रतिनिधि की घोषणा अभी नहीं की गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय परिषद के सदस्य के लिए नामांकन पत्र सोमवार को दाखिल होने की घोषणा की गई है। भाजपा की जिला चुनाव प्रभारी कमलावती सिंह और भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष पर्यवेक्षक राकेश त्रिवेदी सोमवार को शामली पहुंचेंगे। कमलावती सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद के पदों के लिए नामांकन पत्रों में तीन- तीन नामों का पैनल तैयार कर लखनऊ हाईकमान को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सदस्यीय समिति करेगी जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए पैनल में शामिल नामों को लेकर भाजपा की जिला चुनाव प्रभारी प्रभारी एवं पर्यवेक्षक लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वे अपनी रिपोर्ट भाजपा के संगठन महामंत्री महेंद्रनाथ पांडे, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को सौपेंगे। तीन सदस्य समिति जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।
एक-एक सदस्य होगा घोषित

जिले में हर विधान सभा पर एक -एक प्रांतीय परिषद सदस्य घोषित होना है। भाजपा प्रातीय परिषद सदस्य पद के लिए तीनों विधान सभा से तीन-तीन नाम भेजे जाएंगे। इनमें से एक नाम का चयन होता है। प्रांतीय परिषद सदस्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए वोटिंग करता है।

जिलाध्यक्ष पद के लिए ये हो सकते हैं दावेदार
दामोदर सैनी, पीयूष सैनी, आनंद पुंडीर, पंकज राणा, पुनीत द्विवेदी, भूपेंद्र शर्मा, अमित विश्वकर्मा, शशि अरोरा, सुधा तोमर, कुसुमलता पाल, रुबी चौधरी, पूनम राणा, हरवीर मलिक, मनोज चौधरी, राजेंद्र चौधरी, तेजेंद्र निर्वाल, पवन तरार, सतेंद्र तोमर, रामजी लाल कश्यप आदि दावेदारों के नाम चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed