Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Army soldier dies from electric shock; mortal remains reach his native village

Shamli News: करंट लगने से सेना के जवान की मौत, पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव

Sat, 07 Nov 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Army soldier dies from electric shock; mortal remains reach his native village
बाबरी के गांव कैडी निवासी योगेंद्र राणा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
बाबरी। गांव कैड़ी निवासी भारतीय सेना के जवान योगेंद्र राणा (30) की बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। वह लखनऊ में तैनात थे। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कैड़ी पहुंचा। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

छोटे भाई आशुतोष ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे गांव में नदी किनारे स्थित श्मशान घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने गांव के वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए ग्रामीणों में शोक और गम का माहौल है। जवान के निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed