फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Army sergeant cremated with state honours

Shamli News: सेना के हवलदार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Thu, 14 May 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 14 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Army sergeant cremated with state honours
मृतक जवान धर्मराज का फाइल फोटो। परिजन
गढ़ीपुख्ता। गांव भैसवाल निवासी भारतीय सेना के हवलदार धर्मराज का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बुधवार को उनके पैतृक गांव भैसवाल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गण्यमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

धर्मराज पुत्र वीरेंद्र करीब 12 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में हवलदार क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती उत्तराखंड के चकराता में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रितु और पांच वर्षीय पुत्र बनी को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी रितु अमरोहा में सरकारी शिक्षिका हैं। परिवार में बड़े भाई रामराज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में मथुरा कार्यरत हैं। बुधवार को गांव भैसवाल में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और हर किसी की आंख नम दिखाई दी।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद विधायक अशरफ अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, सोराम सिंह, उमेश पंवार, अंकुज चौधरी, बाबा शोकिंन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed