फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Argument between revenue inspector and employees on opening of office

पालिकाकर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी, कार्य हुआ बाधित

Fri, 16 Sep 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Argument between revenue inspector and employees on opening of office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कर्मचारियों के निलंबन करने के विरोध में नगरपालिका में कर्मचारियों का धरना व हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार रखा। उधर, कार्यालय खोलने को लेकर राजस्व निरीक्षक और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। बाद में दोनों पक्षों में सहमति बन गई।
स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली के तत्वावधान में नगर पालिका में कर्मचारियों की हड़ताल व धरना जारी रहा। महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया ने बताया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लिपिक लक्ष्मण सिंह के निलंबन व मोहर्रिर गजेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को अवैधानिक तरीके से किया है। जब तक निलंबन व कार्रवाई वापस नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, धरने के दौरान पालिका के राजस्व निरीक्षक तेजपाल सिंह कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर कर्मचारी उनके पास पहुंचे और कार्यालय बंद करने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी व नोकझोंक होने पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे पर अभद्रता करने की शिकायत की, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सहमति बन गई तथा पालिका लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां धरने पर नरेश महरोलिया, जगमोहन, सुनील बंसल, लक्ष्मण, गजेंद्र, कंवरपाल, अरविंद कुमार, अमित कुमार, विनोद निर्वाल, संजीव निर्वाल आदि मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पालिका कर्मचारियों के दोनों पक्ष आए थे, लेकिन बाद में उनमें सहमति बनने पर वापस चले गए थे। किसी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed