फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Area of ??Kairana Municipality will increase by 12.52 sq km in border expansion

कैराना नगर पालिका सीमा विस्तार अंतिम दौर में

Fri, 22 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Area of ??Kairana Municipality will increase by 12.52 sq km in border expansion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। कैराना नगर पालिका का सीमा विस्तार करने की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। नगर विकास विभाग द्वारा मांगी गई आख्या को आपत्ति निस्तारण के बाद प्रशासन ने भेज दिया है। अब कभी भी पालिका सीमा विस्तार को हरी झंडी मिल सकती है।
दशकों से कैराना नगर पालिका का क्षेत्रफल 5.11 वर्ग किलोमीटर चला आ रहा था। जनसंख्या बढ़ने के साथ ही नगर के चारो और नई नई बस्तियां बस गई हैं। लेकिन नगर पालिका क्षेत्र से बाहर होने के कारण इन बस्तियों के नागरिको को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। 4 दिसंबर 2020 को शासन ने कैराना नगर पालिका का सीमा विस्तार करने से पहले अधिसूचना जारी कर आपत्ति मांगी थी। आर्यपुरी के तत्कालीन प्रधान ने आपत्ति दाखिल की थी, जिसका निस्तारण शासन द्वारा कर दिया गया था। अब पालिका का क्षेत्र बढ़ाकर 17.63 वर्ग किमी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। दो साल पहले शासन ने नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन

फिलहाल नगर पालिका के सीमा विस्तार की फाइल लखनऊ नगर विकास विभाग में है। 12 जुलाई को लखनऊ से सचिव संजय कुमार ने कैराना सहित प्रदेश की 6 नगर पालिकाओं से सीमा विस्तार के लिए जिला प्रशासन से आख्या मांगी। दो दिन पहले शासन को कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए आख्या भेज दी गई है। जल्द ही सीमा विस्तार के लिए अंतिम अधिसूचना जारी हो सकती है। जिसके बाद बाहरी क्षेत्र के बस्ती के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
अगर शासन द्वारा नगर पालिका का सीमा विस्तार किया जाता है तो बाहरी क्षेत्र की बस्तियों के लोगों को नगर पालिका द्वारा दी जाने वाली सारी सुविधाएं मिल जाएंगी।- मणि रोरा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कैराना।

सीमा विस्तार से होने वाले फायदे
सीमा विस्तार के बाद पालिका का क्षेत्रफल 12.52 वर्ग किमी बढ़ने से 17.63 वर्ग किमी हो जाएगा। जिससे नगर की बाहरी बस्तियां आर्यपुरी देहात, इस्लाम नगर, बदलूगढ़, रझवाड़ी, झाडखेड़ी रोड, कांधला रोड, गुलशन नगर, भूरा रोड आदि क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा साफ सफाई, सड़कों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed