फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arabian and bridal henna decorated hands on Teej

तीज पर अरेबियन और दुल्हन मेहंदी से सजे हाथ

Sat, 06 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 06 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Arabian and bridal henna decorated hands on Teej
Teej Mahotws - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। हरियाली तीज महोत्सव पर जनपद के विभिन्न स्कूल और कालेजों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और झूला झूला। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यापिकाओं ने छात्राओं के साथ झूला झूलकर आनंद लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा-11 की काव्या खुशी ने प्रथम स्थान, कक्षा-10 की कणिका वर्मा ने द्वितीय एवं कक्षा-10 की वंशिका बंसल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने तीज के पर्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


रॉयल पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव पर स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा पतंग व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्रों में पतंग को लेकर विशेष उत्साह नजर आया जिससे छात्रों में सबसे ऊंची पतंग उड़ाने की आपस में होड़ लगी रही है। वहीं, छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में अपने हुनर का जलवा बिखेरा। प्रधानाचार्य  शिवानी कंदोला ने छात्र-छात्राओं को बताया कि उत्सव से हमारे जीवन में नई उमंग आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सर्वोदय कांवेंट स्कूल कसेरवा में भी तीज महोत्सव       पर छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता       में भाग लिया। प्रतियोगिता      छात्राओं में अंजलि, निकिता, पूजा, सोनम, रक्षिता, शिमरन व तनु ने अध्यापिका वृतिका यादव व         नेहा देशवाल और साक्षी खाटियान के मार्गदर्शन में विभिन्न         डिजाइन बनाए।

बच्चों को तीज का महत्व बताया
लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का में भी स्कूल में तीज महोत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 4 से 12 तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही स्कूल के प्रबंधक डा. नरेंद्र कुमार ने पर्व की महत्ता पर        प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि हरियाली तीज के आने से हमारे सभी त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र व डायरेक्टर डॉ. अरविंद गुप्ता ने छात्राओं को बधाई दी। 


वही शिक्षिका ईशा व मोनिका और मीनाक्षी ने छात्राओं को मेहंदी की जाति व रचाने की तरीके बताएं। प्रतियोगिता में छवि, खातिजा, प्रियांशी, ईशा, मोनिका, रुचि, प्रीति, निशा, प्रियंका, निधि, नेहा, शिखा, सोनम आदि छात्राएं विजेता रही। एसएन देव ग्रुप कालेज सिक्का में भी तीज महोत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बीएससी, बीकॉम एवं बीएड की छात्राओं ने प्रतिभाग कर हुनर का जलवा दिखाया। कालेज प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य मुकेश भारद्वाज व डायरेक्टर डॉ. अरविंद गुप्ता ने छात्राओं को पर्व की बधाई दी। शिक्षिका ने मेहंदी से त्वचा पर परिणामों से छात्राओं को अवगत कराया। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं में ईशा, मोनिका, अदिति शर्मा शामिल रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed