फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AQI reached 400, people breathless

400 तक पहुंच गया एक्यूआई, फूल गई लोगों की सांसें

Fri, 26 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
AQI reached 400, people breathless
शामली में माजरा रोड पर शुक्रवार सुबह छाई धुंध के बीच अपने गतंव्य की ओर जाते लोग। - फोटो : ?????
शामली। जिले की आबोहवा सुधरने की बजाय शुक्रवार को एक बार फिर बेतहाशा खराब हो गई। हवा की गुणवत्ता का स्तर 400 तक पहुंच गया। जो इस माह में सबसे अधिक है। शामली जिला देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। जिससे लोगों की सांस फूलने लगी। आंखों में जलन की समस्या भी लोगों को हुई।
विज्ञापन

जिले की हवा की गुणवत्ता दीपावली के बाद काफी बिगड़ गई थी। 9 नवंबर को एक्यूआई 390 तक पहुंच गया था। जिसके बाद प्रशासन की ओर से वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई थी। जिसमें हॉट मिक्स प्लांट, निर्माण सामग्री विक्रेताओं और एक फैक्ट्री पर जुर्माने की कार्रवाई की गई थी। इससे एक्यूआई में कुछ सुधार आया था। लेकिन सोमवार को एक बार फिर से हवा की गुणवत्ता गंभीर स्थिति में पहुंच गई। सुबह और शाम स्मॉग वातावरण में छाया रहा। स्मॉग के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

वर्जन
हवा में प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीज भी बढ़ रहे है। ऐसे में सांस रोगियों से अपील है कि वो घर के अंदर रहें। अपने घर के दरवाजे व खिड़कियां बंद रखे ताकि स्मॉग घर के अंदर न आए। अगर ऐसा करेंगे तो वो अपने आप को इस स्मॉग से बचा सकेंगे। - डॉ. पंकज गर्ग, सांस व छाती रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। कुछ लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। उन्हें कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।- जसजीत कौर, डीएम।
इस मौसम में ये रखे ध्यान
-घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं।
-दमा रोगियों को घर के अंदर ही रहना चाहिए।
-छोटे बच्चों को भी घर से बाहर न निकाले।
-वाहन चलाते समय चश्मा अवश्य पहने।
-आंखें खराब हो रही है तो डाक्टर से सलाह अवश्य लें।
-घर के आसपास पानी का छिड़काव करें।
-धूम्रपान, सिगरेट के धुएं आदि के संपर्क में आने बचना चाहिए।
-लोगों को पैदल चलने, साइकिल चलाने और सार्वजनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed