फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AQI in the district reached 156, respiratory patients should be cautious.

Shamli News: जिले में एक्यआई हुआ 156, सांस के मरीज बरतें सावधानी

Mon, 10 Nov 2025 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
AQI in the district reached 156, respiratory patients should be cautious.
शामली। जिले में सुबह हल्की धुंध छाई रही। आंखों में जलन होने से लोगों ने इसे स्मॉग बताया। जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 156 रहा। लोगों को एक्यूआई कम होने से जहां वायु प्रदूषण से राहत मिली है। वहीं अभी भी हानिकारक श्रेणी में होने के कारण चिकित्सक सांस व अस्थमा के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दीपावली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ने से एक्यूआई 270 तक पहुंच गया था। हालांकि इसके तीन दिन बाद ही एक्यूआई कम होना शुरू हो गया था। इसके बाद एक्यूआई में उतार चढ़ाव चल रहा है। रविवार को सुबह धुंध छाई रही रही, जिसे स्मॉग बताया गया। टहलने गए लोगों को आंखों में हल्की जलन महसूस हुई। सुबह सात बजे धूप निकलने से दिनभर मौसम साफ रहा। रविवार को जिले का एक्यूआई 156 रहा। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. सुनील मलिक ने बताया कि जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत या अस्थमा जैसी कोई समस्या है तो वे सुबह-शाम घर से बाहर निकलने से बचें। गर्भवती महिलाओं व बुजुर्ग भी इस मौसम में सावधानी बरतें। घर के अंदर रहकर नियमित व्यायाम करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed