फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aprajita campaign shamli

अपराजिता

Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aprajita campaign shamli
..शामली रायल पब्लिक स्कूल में आयोजित अमर उजाला अपराजिता अभियान के कार्यक्रम में छात्राओ को जानका - फोटो : SHAMLI
तन के साथ मन से भी मजबूत बनें बेटियां
विज्ञापन

शामली। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत शुक्रवार को रॉयल पब्लिक स्कूल में आयोजित सेल्फ डिफेंस शिविर में छात्राओं को ताइक्वांडो के टिप्स दिए गए। एसपी अजय कुमार ने बेटियों को सफलता के पांच मंत्र दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी अजय कुमार पांडेय ,स्कूल चेयरमैन विजय मलिक, प्रधानाचार्य निर्मला मलिक और अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर किया। शिविर में अपराजिता टीम की सदस्य और ताइक्वांडो सेल्फ डिफेंस ट्रेनर कोमल सिंह ने छात्राओं को ताइक्वांडो के पंच, किक, डबल किक आदि की जानकारी दी। उन्हें ट्रेनिंग देकर बताया कि ताइक्वांडो से किस तरह आत्मरक्षा की जा सकती है। योगाचार्य कुमुद शर्मा ने कई आसन के बारे में बताया। कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ योग के जरिये मन को एकाग्र किया जा सकता है। दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्या जिंदल ने दांत स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए उनकी साफ सफाई पर जोर दिया।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने छात्राओं से कहा कि वह तन के साथ मन से भी मजबूत बनें। उन्होंने कहा कि छात्र -छात्राओं के छह से सात घंटे स्कूल में बीतते हैं, इसलिए उनके शैक्षिक निर्माण में शिक्षकों को अहम योगदान है। वे छात्राओं को अच्छी शिक्षा दें। स्कूल के प्रबंधक चेयरमैन विजय मलिक ने कहा कि अमर उजाला का ये प्रयास बेटियों में साहस भरने का काम करेगा। कार्यक्रम में अमरदीप मलिक, विक्रांत राणा आदि का सहयोग रहा। संचालन शिक्षिका सरिता शर्मा और दिव्या ढाका ने किया। इससे पूर्व, कालेज प्रशासन ने एसपी और अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा
स्कूल की छात्राओं आशी, अनुभव, आकांशा, कनिका, वंशिका वर्मा, नेहा विश्वकर्मा, वंशिका चौधरी, ने सरस्वती वंदना और प्रियांशी, आराध्या, रिहान, श्रेया, अजय, आकाश, वंश, वंशिका आदि ने नृत्य नाटिका के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
मन की झिझक निकालें लड़कियां -कोमल सिंह
ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट सेल्फ डिफेंस ट्रेनर कोमल सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो जूडो आत्मरक्षा के लिए जरूरी है। साथ ही आजकल लड़कियां इनमें करियर भी बना रही हैं। इन्हें सीखकर लड़कियों में आत्मरक्षा का हुनर तो आ जाता है, लेकिन ये तभी संभव है जब वह मन से भी मजबूत हों। मन का डर और झिझक निकालकर ही वे सामने वाले से मुकाबला कर सकती हैं।
सफाई से ही होती है दांतों की सुरक्षा -डा.दिव्या
दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्या जिंदल ने छात्राओं से कहा कि दांतों को सुरक्षित रखने के लिए उनकी सफाई बहुत जरूरी है, इसलिए सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले दांतों को अच्छी तरह ब्रश करना चाहिए। चॉकलेट, टॉफी से बचें।
लंबाई बढ़ाने को करें ताड़आसन : कुमुद शर्मा
पतंजलि महिला योग समिति की जिला प्रभारी कुुमुद शर्मा ने छात्राओं से कहा लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़आसन और सर्वांग आसन बेहतर होते हैं। बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए चक्रासन लाभकारी होता है। चक्रासन में कमर के बल लेटकर डी की तरह शेव बनाई जाती है। ओम के उच्चारण से हमारे पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
सार्थक परिणाम होंगे -निर्मला मलिक
रॉयल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने कहा कि समाज की कुरीतियां मात्र विरोध से ही कम हो सकती हैं। अमर उजाला ने अपने अपराजिता अभियान से आत्म सुरक्षा का यह जो बीड़ा उठाया है वो प्रशंसनीय है। कालेजों में इस अभियान से बेटियां सशक्त बनेंगी। इसके सार्थक परिणाम होंगे।
छात्राओं के बीच घुलमिलकर किए सवाल जवाब, बताई अपनी सफलता की कहानी
शामली। अमर उजाला अपराजिता अभियान के सेल्फ डिफेंस शिविर में मुख्य अतिथि 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी एसपी अजय कुमार पांडेय जमीन पर बैठकर छात्राओं से रू-ब-रू हुए। छात्राओं को बड़ी सरलता से जीवन में आगे बढ़ने के लिए समझाया।

आईपीेएस ऑफिसर को इस तरह अपने बीच देख छात्राएं शुरू में तो कुछ झिझकीं, लेकिन एसपी उनके साथ इतने घुल मिल गए कि छात्राएं भी उनसे सवाल जवाब करने लगीं। उन्होंने भी अपने मन में आए सवाल एसपी से पूछे। वहां मौजूद स्कूल स्टॉफ भी एसपी के इस मोटीवेशन से बहुत प्रभावित हुआ। एसपी ने छात्राओं को सफलता के पांच मंत्र दिए । कहा कि समय, शरीर, मन, बुद्धि और संसार को जिसने कंट्रोल कर लिया वो सफल हो गया। इंसान को समय का पाबंद होना चाहिए। आपने संस्कार और सोच जैसे होंगे आपकी बुद्धि में उसी तरह के विचार आएंगे। खानपान अच्छा होगा तो शरीर मजबूत बनेगा, लेकिन उसकी मजबूती तभी सफल होगी जब आप मन से भी मजबूत बनोगे। एसपी ने छात्राओं को बताया कि उनका मूल जिला बस्ती है। गांव देवापार के एक किसान परिवार से वह हैं। एसपी ने बताया कि उन्होंने कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पास की। चार साल कोर्स करके मेकेनिकल इंजीनियर बने और यूपी ,दिल्ली और यूूएसई के आबूधाबी में प्राइवेट जॉब किया। पहले ही प्रयास में वे आईपीएस बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed