{"_id":"67153422ca71c448cd0a3c4d","slug":"approval-of-widening-from-dullakhedi-to-gandevada-sangam-shamli-news-c-26-1-smrt1047-130429-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दुल्लाखेड़ी से गंदेवड़ा संगम तक चौड़ीकरण का हुआ अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दुल्लाखेड़ी से गंदेवड़ा संगम तक चौड़ीकरण का हुआ अनुमोदन
Sun, 20 Oct 2024 10:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
शामली। शासन से गंगा-यमुना लिंक नहर गंदेवड़ा संगम को जोड़ने वाली दुल्लाखेड़ी सड़क निर्माण के लिए एस्टीमेट का अनुमोदन हो गया है। 12 करोड 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से सहारनपुर जिले में आने जाने की सुविधा मिलेगी।
जिला मुख्यालय से गंदेवड़ा संगम जाने के लिए पूर्वी यमुना नहर की पटरी एक मात्र माध्यम है। दूसरी ओर मुख्य मार्ग जलालाबाद से तीतरो और गंगोह मार्ग है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा की संस्तुति पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली ने शासन को शामली जिले में दुल्लाख्रेड़ी से बुंटा रजबहे की पटरी से होते हुए गंदेवड़ा संगम मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेजा था। शासन से 8.500 किमी की लंबाई के लिए 12 करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपये के एस्टीमेट का अनुमोदन हुआ है। पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि इस सड़क निर्माण की प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति मिल जाने के बाद गढ़ीपुख्ता, ऊन - थानाभवन और सहारनपुर जिले में आने जाने की सुविधा मिलेगी।